Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशMillet Ambassador Lahari Bai के बीज भंडार पहुंचे NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो,...

Millet Ambassador Lahari Bai के बीज भंडार पहुंचे NHRC सदस्य प्रियंक कानूनगो, कार्यों को सराहा

Millet Ambassador Lahari Bai

डिंडोरी /खबर डिजिटल /शैलेश नामदेव/ डिंडौरी, ​राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने आज डिंडौरी जिले के बजाग विकासखंड के ग्राम चाड़ा सिलपिड़ी का दौरा किया। यहाँ उन्होंने ‘मिलेट्स एंबेसडर’ लहरी बाई Millet Ambassador Lahari Bai के निवास पर बनाए गए 150 पारंपरिक बीजों के भंडार केंद्र का अवलोकन किया। कानूनगो ने दूरस्थ क्षेत्र में पारंपरिक और औषधीय बीजों को सहेजने के लहरी बाई के प्रयासों की जमकर सराहना की और इसे पूरे देश के लिए प्रेरणादायक बताया।

उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि पारंपरिक बीजों के संरक्षण और मोटे अनाजों के देशव्यापी प्रचार-प्रसार में अतुलनीय योगदान के चलते ही देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लहरी बाई को ‘मिलेट्स एंबेसडर’ के रूप में एक नई पहचान दी है।

Seed Bank of Millet Ambassador Lahari Bai
Seed Bank of Millet Ambassador Lahari Bai

​भ्रमण के दौरान उन्होंने लहरी बाई और उनके परिवार से चर्चा कर उनकी सामाजिक व आर्थिक स्थिति जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अन्न भंडार भवन पर लहरी बाई के साथ बीजों की सूची का बोर्ड लगाया जाए।
​
​मुलाकात के दौरान लहरी बाई ने राशन कार्ड और वनभूमि पट्टे की मांग रखी, जिस पर श्री कानूनगो ने उपस्थित तहसीलदार और जनपद सीईओ को तुरंत कार्रवाई करने तथा परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

​इसके बाद, उन्होंने समनापुर विकासखंड के ग्राम कमको मोहनिया में ग्रामीणों की चौपाल ली। यहाँ उन्होंने लोगों से मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र हितग्राहियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलना सुनिश्चित किया जाए। ​इस अवसर पर एसडीएम अक्षय डिगरसे, जनपद सीईओ सचिन अग्रवाल और तहसीलदार सुंदर यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट