P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल से अधिक...

कटनी में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर बड़ी कार्रवाई, 1 क्विंटल से अधिक अमानक पॉलीथिन जब्त

*कटनी खबर digital News —मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं नगर पालिक निगम कटनी द्वारा संयुक्त रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक एवं थर्मोकोल से बनी डिस्पोज़ेबल सामग्री के विरुद्ध सख्त छापामार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई बोर्ड के माननीय सदस्य सचिव के आदेशानुसार तथा क्षेत्रीय अधिकारी श्री सुधांशु तिवारी के निर्देश पर की गई।कार्रवाई के तहत आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को कटनी शहर की 05 दुकानों में छापा मारा गया, जिसमें 01 क्विंटल 27 किलोग्राम अमानक पॉलीथिन, 112 बंडल थर्मोकोल थाली एवं 30 बोतल डिस्पोज़ेबल सामग्री जब्त की गई।छापामार दल का नेतृत्व मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ रसायनज्ञ श्री आर. पी. शुक्ला द्वारा किया गया। नगर पालिक निगम कटनी की ओर से स्वास्थ्य अधिकारी श्री संजय सोनी, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अतुल गुप्ता सहित निगम का अमला तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी दल में शामिल रहे।कार्रवाई के दौरान संबंधित दुकानदारों से कुल ₹16,700/- का जुर्माना वसूल कर नगर पालिक निगम कटनी में जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण एवं विक्रय पर प्रतिबंध है और आगे भी इस प्रकार की कार्रवाइयाँ निरंतर जारी रहेंगी।प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की है कि वे पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक एवं थर्मोकोल सामग्री का उपयोग न करें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट