P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News: दोस्त की पत्नी पर आया दिल.. पति को रास्ते से...

Sagar News: दोस्त की पत्नी पर आया दिल.. पति को रास्ते से हटाया

तौलिये से गला घोंटकर की हत्या

सागर/हर्षित पाण्डेय/खबर डिजिटल/ जिले के राहतगढ़ में 2 दिन पहले खेत में मिली डेड बॉडी के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है, मामले में दोस्त के दोस्त की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, ऐसे में उसके पति को रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र रचकर इस घटना को अंजाम दिया गया। जिसका खुलासा करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
यह मामला राहतगढ़ से लगे झिला गांव का है, पुलिस इस मामले को एक्सीडेंट मानकर चल रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत का कारण सामने आया। इसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ाया था, जिसमें पता चला कि पंचम खंगार और रामकुमार खंगार मित्र थे, रामकुमार के पंचम की पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर उनके बीच में एक दो बार पहले भी कहा सुनी हुई थी। जिस पर राम कुमार ने षड्यंत्र रचा, वो पंचम को शराब पिलाने के बहाने मीर खेड़ी ले गया, जहां उसे खूब शराब पिलाई लौटते समय जब वह मदहोश हो गया तो गले में तौलिया डालकर गला घोंट दिया और वहां से भाग गया।

परिजन ने जताई थी हत्या की आशंका
पंचम के भाई ने घटना को लेकर में मर्डर की आशंका जाहिर की थी, एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि जिस मामले को हम लोग एक्सीडेंट समझ रहे थे, वो मर्डर निकला है, और यह मर्डर उसके दोस्त ने ही किया, क्योंकि आरोपी के मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, और वह उसके पति को रास्ते से हटाना चाहता था। अब उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से जेल भेज दिया गया है, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट