* *सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी**- नगर निगम महापौर प्रीति संजीव सूरी ने गुरुवार को शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन में आयोजित एफ.एल.एन. — फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरसी मेले का निरीक्षण किया।इस दौरान महापौर के साथ एमआईसी सदस्य गोविंद चावला, पार्षद वंदना यादव और शाला प्राचार्य के.एल. पटेल सहित स्टाफ मौजूद रहा।महापौर सूरी ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों, मॉडलों और शिक्षण सामग्रियों का अवलोकन किया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।उन्होंने शिक्षकों से शिक्षण पद्धति की जानकारी ली और विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन और नवाचार के लिए प्रेरित किया।मेले के अवसर पर महापौर प्रीति सूरी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नीम का पौधा भी रोपा।शाला परिसर में पानी की व्यवस्था की मांग पर महापौर ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।mayor-preeti-suri-fln-fair-robert-line-school-katni
महापौर प्रीति सूरी ने शासकीय माध्यमिक शाला रॉबर्ट लाइन में आयोजित एफ.एल.एन. मेले का लिया जायजा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपा नीम का पौधा
सम्बंधित ख़बरें


