P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
HomeUncategorizedअतिक्रमण विभाग की कार्यवाही पर नगर निगम की सफाईप्रभारी कार्यपालन यंत्री ने...

अतिक्रमण विभाग की कार्यवाही पर नगर निगम की सफाईप्रभारी कार्यपालन यंत्री ने दी वस्तुस्थिति की जानकारी



अतिक्रमण विभाग की कार्यवाही पर नगर निगम की सफाई
प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने दी वस्तुस्थिति की जानकारी


कटनी – नगर निगम अतिक्रमण विभाग की कार्यवाही के दौरान वायरल हो रहे वीडियो को लेकर निगमायुक्त तपस्या परिहार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की।
प्रभारी कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह ने बताया कि बुधवार, 29 सितंबर को मुख्य मार्गों से अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी। यातायात व्यवस्था बाधित कर रहे सब्जी विक्रेताओं की सामग्री जब्त कर चालानी कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि निगम पथ विक्रेताओं के प्रति संवेदनशील है। एसबीआई चौराहा, मुड़वारा स्टेशन, सुभाष चौक सहित अन्य स्थानों से विक्रेताओं को जिला चिकित्सालय के सामने निर्मित सब्जी मंडी में स्थानांतरित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कई बार सूचना देने के बाद भी कुछ विक्रेता सड़क पर व्यापार कर रहे थे, जिन पर कार्रवाई आवश्यक थी।
प्रभारी कार्यपालन यंत्री ने कहा कि यह कार्रवाई यातायात सुचारू रखने के उद्देश्य से की गई है और इसमें सभी नागरिकों का सहयोग अपेक्षित है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट