P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशIndore News : नवीन फायर स्टेशन व वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट का...

Indore News : नवीन फायर स्टेशन व वेस्ट क्लॉथ प्रोसेसिंग प्लांट का भूमि पूजन… सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान

शहर बनाने की दिशा में ठोस परिणाम

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ विभिन्न नवाचारों के माध्यम से अपनी अलग पहचान बना चुके इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा शहर के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। इसी क्रम में देवगुराड़िया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने भूमि पूजन किया।

मृत पशुओं के निपटान की व्यवस्था
इन परियोजनाओं में मृत पशुओं के शवों के वैज्ञानिक एवं नवीन तकनीक से निपटान हेतु स्थापित किया जाने वाला प्लांट, नवीन फायर स्टेशन, तथा अनुपयोगी कपड़ों (वेस्ट क्लॉथ) के पुनः उपयोग के लिए प्रोसेसिंग प्लांट शामिल हैं। इन पहलों से स्वच्छता, आपदा प्रबंधन और संसाधन पुनर्चक्रण को नई गति मिलने की उम्मीद है।

सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विजय दिवस के उपलक्ष्य में देश सेवा हेतु अभिनव योगदान देने वाले भारतीय सेना के सेवानिवृत्त सैनिकों का सम्मान भी किया गया। सम्मानित होने वालों में महापौर प्रतिनिधि भारत पारख,एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल, अभिषेक बबलू शर्मा और नंदकिशोर पहाड़िया शामिल रहे।

नवाचारों की सराहना
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में नगर निगम के इन नवाचारों की सराहना की गई। निगम अधिकारियों ने बताया कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से इंदौर को स्वच्छ, सुरक्षित और सतत शहर बनाने की दिशा में ठोस परिणाम मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट