P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News : 9 वर्षीय बालिका के अंधे कत्ल का किया खुलासा…...

Ujjain News : 9 वर्षीय बालिका के अंधे कत्ल का किया खुलासा… आरोपी गिरफ्तार

36 घंटे में हुआ खुलासा

खाचरौद(उज्जैन)/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ खाचरौद थाना क्षेत्र के जूना शहर की काजी गली में 9 वर्षीय बालिका की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 36 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

पड़ोसी पर लगाया था आरोप
पुलिस के अनुसार, मालीपुरा खाचरौद निवासी 9 वर्षीय बालिका जोया पिता सलीम खान शेख के छत से गिरने की सूचना मिलने पर उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल खाचरौद लाया गया था, जहां से मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया। इलाज के दौरान बालिका की नानी शौकत बी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिसमें बताया गया कि जोया घर से खेलने निकली थी। तलाश के दौरान पड़ोसी रियाज पिता शब्बीर खान बालिका को घर लाया और बताया कि वह छत से गिर गई है।

घटनास्थल का किया निरीक्षण
रिपोर्ट के आधार पर थाना खाचरौद में अपराध क्रमांक 515/25 धारा 109 बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण किया और डॉग स्क्वाड व एफएसएल टीम की मदद से भौतिक साक्ष्य जुटाए।

छत से गिरने की बनाई झूठी कहानी
जांच के दौरान संदेह के घेरे में आए पड़ोसी रियाज से मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसके परिवार के सदस्य शादी में गए हुए थे। बालिका को अकेला पाकर उसकी नियत खराब हो गई। विरोध और चिल्लाने पर उसने गुस्से में बालिका को धक्का दिया और बाद में प्लास्टिक के कट्टे व भारी मोगरी से उसके चेहरे और सिर पर जानलेवा वार किए। घटना के बाद उसने साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया और छत से गिरने की झूठी कहानी गढ़कर खुद को बचाने की कोशिश की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 36 घंटे के भीतर मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट