P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलायंस क्लब कटनी लाइम सिटी द्वारा वृद्धाश्रम में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम...

लायंस क्लब कटनी लाइम सिटी द्वारा वृद्धाश्रम में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

कटनी। लायंस क्लब कटनी लाइम सिटी द्वारा आज दद्दा धाम स्थित श्रीकृष्ण वृद्धाश्रम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्लब की प्रेसिडेंट एम.जे.एफ. लायन दीप्ति पारख ने उपस्थित सभी वरिष्ठजनों को मानसिक तनाव, अवसाद, नकारात्मक सोच, मानसिक मंदता तथा नशे की लत जैसे ज्वलंत विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

प्रमुख वक्ता के रूप में पी.डी.जी. एम.जे.एफ. लायन एन.के. जैन को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने सरल और प्रभावी तरीके से मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं तथा उनके समाधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि बढ़ती उम्र में मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल कितनी आवश्यक है और सकारात्मक सोच से जीवन में कैसे परिवर्तन लाया जा सकता है।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति में लायन दीप्ति पारख, सुलोचना जैन एवं सुरेन्द्र पारख द्वारा संगीतमय कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे वृद्धजनों ने अत्यंत सराहा।

इस अवसर पर लायन सुरेश सरोज सुहाने, विजयलक्ष्मी सक्सेना, रूबी जैन तथा सचिव शर्मिला पारीक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी लायन साथियों ने वृद्धाश्रम के निवासियों के साथ सामूहिक रूप से भोजन ग्रहण किया। इस आत्मीय मिलन और सेवा के भाव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट