भोपाल, खबर डिजिटल | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लगातार प्रदेश में नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहें है। इस अभियान के अंतर्गत राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से 510 नाइट्रावेट-10 टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी कीमत लगभग ₹25,000 आंकी गई है। साथ ही एक मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया गया है।
पुलिस ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि टीटी नगर के अंबेडकर ग्राउंड के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं के साथ मौजूद है। घेराबंदी कर जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो उसकी पहचान अनस अब्दुल उर्फ कल्लू (22) निवासी अंबेडकर नगर के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 150 नाइट्रावेट गोलियाँ बरामद हुईं। पूछताछ में अनस ने बताया कि ये दवाइयाँ उसने जेल में मिले साथी विशाल उर्फ रफ्तार बिटौरे (24) से उधार ली थीं। इसके बाद पुलिस ने विशाल को कस्तूरबा अस्पताल के पास से पकड़ा और उसके पास से भी 150 गोलियाँ बरामद की गईं।
मेडिकल स्टोर से मिली नाइट्रावेट टैबलेट, दुकान सील
विशाल की निशानदेही पर तीसरे आरोपी रवि साहू (35) निवासी बरखेड़ी को गिरफ्तार किया गया, जो एक मेडिकल स्टोर “माँ मेडिकल स्टोर” संचालित करता था। दुकान की तलाशी में दराज से 210 नाइट्रावेट टैबलेट बरामद हुईं। दवाइयों को जब्त कर मेडिकल स्टोर को शील कर दिया गया।
आरोपियो के खिलाफ NDPS एक्ट और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8/22 और मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी सस्ती कीमत पर प्रतिबंधित दवाइयाँ खरीदते थे और महंगे दामों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाते थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अनस अब्दुल के खिलाफ टीटी नगर और कमला नगर थानों में 20 से अधिक गंभीर अपराध दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, आबकारी एक्ट और मारपीट जैसे अपराध शामिल हैं। विशाल बिटौरे के खिलाफ भी गोविंदपुरा थाने में 11 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं रवि साहू पहले आपराधिक रेकॉर्ड में नहीं है, लेकिन मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवाइयों की बरामदगी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
भोपाल पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल एवं एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान और एसीपी सुजीत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी अशोक मरावी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी। इस कार्रवाई में सउनि ओमपाल, आरक्षक आलोक मिश्रा, नीरज, आनंद कुमार, रोहित यादव, घनश्याम चंद्रावत, सत्येन्द्र यादव, विवेक नामदेव, महिला आरक्षक पूजा यादव की सराहनीय भूमिका रही।
समाचार भेजने और जिला संवाददाता बनने के लिए आज ही संपर्क करें —
✉️ khabardigital@gmail.com / मो. 9685520916
हमसे जुड़ें हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर:
▶️ YouTube | 👍 Facebook | 🐦 Twitter | 📸 Instagram | 💬 WhatsApp | 💼 LinkedIn
खबर डिज़िटल — हर पल आपके साथ।


