Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम

मोहर्रम पर प्रशासन अलर्ट मोड में, शांति व्यवस्था के लिए कड़े इंतजाम

खबर digital News संवाददाता कटनी— आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी आशीष तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी करते हुए जिलेभर में व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।कलेक्टर तिवारी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित सभी अनुविभागीय दंडाधिकारियों को निर्देशित किया है कि मोहर्रम के दौरान संभावित भीड़ और धार्मिक आयोजनों को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तथा कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तत्काल प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।गौरतलब है कि मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व मोहर्रम 26 जून को मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों, मस्जिदों एवं ईदगाहों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रहने की संभावना है।प्रशासन ने जिला मुख्यालय से लेकर सभी अनुभागीय स्तर के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे मस्जिद कमेटियों, ताजिया समितियों एवं कार्यक्रम आयोजकों के साथ सतत समन्वय बनाए रखें। साथ ही सभी आयोजनों की निगरानी कर यह सुनिश्चित करें कि पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो।जिला प्रशासन का संदेश साफ है मोहर्रम पर आस्था का सम्मान भी होगा और कानून-व्यवस्था से कोई समझौता भी नहीं होगा।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट mo. 9131308097

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट