P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMonalisa-Farman: मोनालिसा-फरमान केस में बड़ा खुलासा 'वायरल गर्ल' निकली नाबालिग

Monalisa-Farman: मोनालिसा-फरमान केस में बड़ा खुलासा ‘वायरल गर्ल’ निकली नाबालिग

Monalisa-Farman: प्रयागराज कुंभ से चर्चा में आई वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान की शादी के मामले में अब एक सनसनीखेज मोड़ आ गया है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में दायर एक याचिका के बाद हुए खुलासे ने इस पूरे मामले को नया रंग दे दिया है। दस्तावेजों की जांच में पाया गया है कि मोनालिसा अभी नाबालिग है, जिसके बाद आरोपी फरमान की मुश्किलें बढ़ना तय मानी जा रही है।

सरकारी रजिस्टर ने दी गवाही

महेश्वर के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर अतुल गौर ने मामले में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पुष्टि की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेश्वर के प्रसव पंजीयन रजिस्टर के अनुसार मोनालिसा का जन्म 30 दिसंबर 2009 को शाम करीब 5:30 बजे हुआ था। पिता जय सिंह भोसले की पुत्री के रूप में उनका नाम रजिस्टर में दर्ज है। इस जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर मोनालिसा की उम्र अभी 18 वर्ष से कम है, जो कानूनन उन्हें नाबालिग साबित करती है।

केरल और MP के DGP दिल्ली तलब

अधिवक्ता प्रथम दुबे द्वारा राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में याचिका दायर करने के बाद आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आयोग ने इस संवेदनशील मामले में संज्ञान लेते हुए केरल और मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) को दिल्ली तलब किया है।

फरमान पर कानूनी शिकंजा!

सूत्रों के मुताबिक, मोनालिसा के नाबालिग पाए जाने के बाद अब महेश्वर थाने में फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, मामले में जिले की एडिशनल एसपी शकुंतला रुहल और एसडीओपी श्वेता शुक्ला फिलहाल कैमरे पर कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट