P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMorena News: नाबालिग के सिगरेट लाने से इनकार पर दबंगई, घर पर...

Morena News: नाबालिग के सिगरेट लाने से इनकार पर दबंगई, घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ मुरैना शहर में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सिद्ध नगर मोहल्ले में एक दबंग द्वारा नाबालिग छात्र से सिगरेट लाने को कहने और उसके इनकार करने पर पहले मारपीट, फिर फिल्मी अंदाज में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग और पथराव किए जाने से इलाके में दहशत फैल गई।

समझौते के लिए बुलाई पंचायत
जानकारी के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले भोला गुर्जर ने एक नाबालिग छात्र को दुकान से सिगरेट लाने के लिए कहा। छात्र द्वारा मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद मामले को शांत कराने के लिए पंचायत बुलाई गई, जहां समझौते के नाम पर प्रकरण को रफा-दफा कर दिया गया।

बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग
लेकिन अगले ही दिन शाम को भोला गुर्जर अपने आधा दर्जन साथियों के साथ नाबालिग के घर पहुंचा और अचानक बंदूकों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसके साथ ही पथराव भी किया गया, जिससे पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

घटना को लेकर भारी आक्रोश
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फायरिंग और दहशत का माहौल साफ देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द कार्रवाई का दावा किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट