P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुरैना: लापरवाही का खौफनाक नतीजा… स्कूल के खुले सेप्टिक टैंक में गिरने...

मुरैना: लापरवाही का खौफनाक नतीजा… स्कूल के खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डेढ़ साल के मासूम की मौत

दिल दहला देने वाला हादसा

मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ जिले के अंबाह विकासखंड अंतर्गत मल्हन का पूरा गांव में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां सरकारी स्कूल के पास बने खुले सेप्टिक टैंक में गिरने से डेढ़ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद घर में हाहाकार मच गया।

खुला हुआ था सेप्टिक टेंक
प्राप्त जानकारी के अनुसार मासूम बच्चा अपने घर के पास स्थित सरकारी स्कूल के आसपास खेल रहा था। इसी दौरान स्कूल परिसर के समीप बना सेप्टिक टैंक खुला हुआ था, जिसमें खेलते-खेलते बच्चा गिर गया। काफी देर तक बच्चे के दिखाई न देने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तब जाकर उसे सेप्टिक टैंक में पाया गया।

बच्चे को बाहर निकालकर पहुंचाया अस्पताल
परिजन बच्चे को तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि सेप्टिक टैंक को ढंका गया होता या सुरक्षा इंतजाम किए गए होते, तो यह मासूम की जान बचाई जा सकती थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट