मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ मुरैना में रेत माफिया से कथित सांठगांठ के आरोप में चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जिसकी पूरी जानकारी को खबर डिजिटल ने ‘पुलिस महकमे में दरार’ शी र्षक के साथ प्रकाशित किया था, उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
TI की ASI ने की शिकायत
एएसआई ने आरोप लगाया था कि चिन्नोनी थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से चंबल नदी से रेत माफिया रेत की सप्लाई कर रहा है, थाना प्रभारी और रेत माफिया की मिली भगत का अब पर्दाफाश हुआ, रेत माफिया के ट्रैक्टरों का थाने के अंदर ही फेरबदल होता है, रेत माफिया पर मेहरबानी करने के पुलिस पर पहले भी आरोप लगे हैं। चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम पर लगे आरोपों पर अब पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
7 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
जानकारी के अनुसार, चिन्नोनी थाने में पदस्थ एएसआई कमलेश कुमार ने थाना प्रभारी पर रेत माफिया से मिले होने और पैसे लेकर ट्रैक्टर छोड़ने के गंभीर आरोप लगाए थे। एएसआई का वीडियो और ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने तत्काल संज्ञान लिया और थाना प्रभारी शंभूदयाल बाथम, एएसआई कमलेश कुमार समेत चार आरक्षक और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।काफी समय से चिन्नोनी थाने पर रेत माफिया से मिलीभगत के आरोप लग रहे थे। अब थाना प्रभारी सहित सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी।इस कार्रवाई के बाद जिले में पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।


