मुरैना/शुभम कुलश्रेष्ठ/खबर डिजिटल/ मुरैना में अपने ही थाना प्रभारी के खिलाफ एएसआई ने शिकायत की, स्थानीय प्रभारी शंभू दयाल बाथम पर रेत माफिया के पैसे लेकर ट्रैक्टर छोड़ने के आरोप लगाए, थाना प्रभारी पर आरोप लगाते हुए कहा कि 50- 50 हजार रु में रेत के ट्रैक्टरों को छोड़ा गया, वहीं कार्रवाई दर्शाने के लिए थाना प्रभारी ने एक ट्रैक्टर पर कार्रवाई की, जिसका वीडियो और कॉल रिकॉर्डिंग मुरैना पुलिस अधीक्षक को भेजा है।
चंबल नदी से रेत निकालने का आरोप
एएसआई ने आरोप लगाया है कि चिन्नोनी थाना क्षेत्र में काफी लंबे समय से चंबल नदी से रेत माफिया रेत की सप्लाई कर रहा है, थाना प्रभारी और रेत माफिया की मिली भगत का अब पर्दाफाश हुआ, रेत माफिया के ट्रैक्टरों का थाने के अंदर ही फेरबदल होता है, रेत माफिया पर मेहरबानी करने के पुलिस पर पहले भी आरोप लगे हैं। चिन्नोनी थाना प्रभारी शंभू दयाल बाथम पर लगे आरोपों पर अब पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ कार्रवाई करेंगे।
ग्रामीणों ने भी लगाया आरोप
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यह पूरा थाना रेत माफिया से मिलकर चल रहा है, आपस में पैसों की बंदबांट के चलते विवाद की स्थिति निर्मित हुई है। जिस पर पुलिस अधीक्षक को सख्त कार्रवाई करना चाहिए।


