P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Sunday, May 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशप्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही: ग्रामीणों में आक्रोश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में भ्रष्टाचार और लापरवाही: ग्रामीणों में आक्रोश

कान्हीवाड़ा/कलारबाकी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी चमचमाती सड़क अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। L&T विभागकी बड़ी लापरवाही के चलते कान्हीवाड़ा-कलारबाकी मार्ग पर स्थित ड्यूटी गांव के काली मंदिर के सामने सड़क के बीचों-बीच एक विशालकाय गड्ढा खोद दिया गया है, जिससे क्षेत्र में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा ड्यूटी गांव के पास काली मंदिर जैसी व्यस्त जगह पर लगभग 6/6 फीट का गहरा गड्ढाखोदा गया था। कार्य पूरा होने के बाद विभाग ने इसे नियमानुसार पक्का करने के बजाय केवल मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर दी।

बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क के बीचों-बीच खोदे गए इस गड्ढे और उसके ऊपर डाली गई ढीली मिट्टी के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं।रात के समय खतरा स्ट्रीट लाइट की कमी और अचानक सामने आए इस गड्ढे के कारण रात में सफर करना जानलेवा साबित हो रहा है। धूल और फिसलन मिट्टी के कारण उड़ती धूल और हल्की बारिश में होने वाली फिसलन ने राहगीरों की मुश्किलें दोगुनी कर दी हैं।

ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

L&T विभाग की इस कार्यप्रणाली से कान्हीवाड़ा और ड्यूटी गांव के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी पैसे का दुरुपयोग कर बनाई गई सड़क को बिना किसी ठोस योजना के खोदा गया और अब उसे भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट