इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। म.प्र. उच्च न्यायालय, इंदौर के अधिवक्ता निमेश पाठक ने अधिवक्ताओं के सर्वांगीण उन्नयन को अपना लक्ष्य बताते हुए साथियों से प्रथम वरीयता का मत एवं सहयोग प्रदान करने की अपील की है।
अधिवक्ताओं के हितों की होगी पैरवी
निमेश पाठक ने कहा कि परिषद में चुने जाने पर वे अधिवक्ताओं के हितों की मजबूती से पैरवी करेंगे। उनका उद्देश्य युवा अधिवक्ताओं के लिए बेहतर अवसर, प्रशिक्षण की व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का विस्तार और अधिवक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ – निमेश पाठक
निमेश पाठक का कहना है कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था की रीढ़ है और उसके सशक्तिकरण से ही न्याय प्रणाली और अधिक प्रभावी बन सकती है। इसी भावना के साथ वे परिषद में सक्रिय, पारदर्शी और जवाबदेह कार्यशैली का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में हैं।
प्रथम वरीयता मत के सहयोग की अपील
अधिवक्ता साथियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि आगामी निर्वाचन में उन्हें अपना अमूल्य प्रथम वरीयता का मत देकर सहयोग प्रदान करें, ताकि अधिवक्ता हितों के लिए प्रभावी नेतृत्व सुनिश्चित किया जा सके।


