Sunday, November 1, 2026
Homeमध्यप्रदेशBJP Latest News: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का ऐलान… 30 और...

BJP Latest News: बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का ऐलान… 30 और 31 अगस्त को आयोजन

बीजेपी के दिग्गज नेता होंगे शामिल

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 30 और 31 अगस्त को आयोजित की जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने बैठक की तारीखों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तिथि पहले ही घोषित कर दी गई थी, लेकिन दतिया उपचुनाव के कारण इसे आगे बढ़ाना पड़ा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी जानकारी
प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के अनुसार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अगस्त को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 31 अगस्त को दोपहर 12 बजे इसका समापन होगा। बैठक में पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश स्तर के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें केंद्रीय मंत्री, कोर समिति के सदस्य, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, संभाग प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष हिस्सा लेंगे।

MP Police Breaking News: पूर्व एसडीओपी दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार… तीन साल पहले हो चुके रिटायर

300 दिग्गज नेता होंगे शामिल
बताया गया है कि प्रदेश कार्यसमिति की इस महत्वपूर्ण बैठक में करीब 300 नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन की आगामी रणनीति, विभिन्न स्तरों पर पार्टी की गतिविधियों और आने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

MP Congress News: मध्यप्रदेश कांग्रेस में होगा बड़ा बदलाव… पदाधिकारियों की घट सकती है टीम!

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट