P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Board News: MP बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म की 'सप्लीमेंट्री' प्रणाली

MP Board News: MP बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म की ‘सप्लीमेंट्री’ प्रणाली

MP Board News: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने कई सालों पुरानी परंपरा पूरक परीक्षा यानी की सप्लीमेंट्री व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है। अब इसकी जगह द्वितीय परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस फैसले का सबसे बड़ा फायदा उन लाखों छात्रों को होगा जो पास तो हैं, लेकिन अपने नंबरों से खुश नहीं हैं।

क्या है नई व्यवस्था?

दरअसल, पुरानी व्यवस्था में केवल फेल छात्र ही पूरक परीक्षा दे पाते थे, लेकिन अब वे छात्र भी परीक्षा दे सकेंगे जो पास हैं लेकिन अपना रिजल्ट बेहतर करना चाहते हैं। जो छात्र किसी विषय में फेल हो गए हैं, उन्हें उस विषय की परीक्षा देना अनिवार्य होगा। छात्र अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी या सभी विषयों की परीक्षा में शामिल होकर अपना रिजल्ट सुधार सकते हैं।

7 मई से शुरू होंगे एग्जाम

बोर्ड ने द्वितीय परीक्षा के लिए समय-सारणी जारी कर दी है। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 7 मई से शुरू होकर 25 मई तक चलेंगी। वही कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 7 मई से 19 मई के बीच आयोजित की जाएंगी।

जो बेस्ट होगा, वही मान्य होगा

छात्रों के मन में मार्कशीट को लेकर कई सवाल हैं, जिसे बोर्ड ने साफ किया है। यदि कोई छात्र अंक सुधारने के लिए दोबारा परीक्षा देता है, तो मुख्य परीक्षा और द्वितीय परीक्षा में से जिसमें अधिक अंक होंगे, वही उसकी अंतिम मार्कशीट में जोड़े जाएंगे। द्वितीय परीक्षा के बाद मिलने वाली मार्कशीट मुख्य परीक्षा की मार्कशीट की तरह ही वैध और सामान्य होगी।

कैसे करें आवेदन?

बोर्ड ने आवेदन की प्रक्रिया को डिजिटल रखा है। मुख्य परीक्षा का रिजल्ट आने के मात्र 7 दिनों के अंदर छात्रों को आवेदन करना होगा। छात्र एमपी ऑनलाइन कियोस्क पर जाकर परीक्षा शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जा सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट