P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशMP Board Result 2026: 15 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे,...

MP Board Result 2026: 15 अप्रैल को जारी होंगे 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के छात्रों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. ताजा जानकारी के मुताबिक, बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट 15 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव भोपाल स्थित सीएम हाउस से परिणाम घोषित करेंगे. इसके बाद छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे.

कब जारी होगी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट

इस साल राज्यभर से करीब 16 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 10वीं के लगभग 9 लाख 7 हजार और 12वीं के करीब 7 लाख छात्र शामिल रहे. परीक्षा के लिए प्रदेश में 3856 केंद्र बनाए गए थे.

इन साइट्स पर देखें रिजल्ट्स

  • mpbse.nic.in
  • mpresults.nic.in
  • mpbse.mponline.gov.in
  • mpbse मोबाइल ऐप
  • mpmobile ऐप पर भी देख सकते हैं रिजल्ट

शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि रिजल्ट जारी करने से पहले सभी कॉपियों की दोबारा जांच और वेरिफिकेशन का काम तेजी से पूरा किया गया है. हर स्तर पर सावधानी बरती गई ताकि किसी तरह की गलती की गुंजाइश न रहे. उनका कहना है कि इस बार रिजल्ट को पूरी तरह सटीक और भरोसेमंद बनाने की कोशिश की गई है. इस बीच डॉक्टरों और काउंसलर्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें. गांधी मेडिकल कॉलेज की डॉ. रुचि सोनी के अनुसार, हर छात्र अच्छा परिणाम चाहता है, लेकिन हर बार ऐसा होना जरूरी नहीं होता. एक परीक्षा से जिंदगी तय नहीं होती. अगर बच्चे तनाव में दिखें तो उनसे खुलकर बात करें और उनका हौसला बढ़ाएं.

कैसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट देखने के लिए छात्र सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. होमपेज पर 10वीं या 12वीं रिजल्ट का लिंक मिलेगा, उस पर क्लिक करें. इसके बाद लॉगिन पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी. जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा. भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट