Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशMP Metro में अब कर सकेंगे बर्थडे पार्टी और प्री वेडिंग शूट,...

MP Metro में अब कर सकेंगे बर्थडे पार्टी और प्री वेडिंग शूट, झटपट जान लें बुकिंग रूल्स

मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने एक नई और दिलचस्प पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत अब मेट्रो ट्रेन और स्टेशन परिसर केवल यात्रा के लिए ही नहीं बल्कि खास आयोजनों के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे. इस फैसले के बाद लोग मेट्रो में बर्थडे पार्टी, प्री वेडिंग शूट, फिल्म शूटिंग और अन्य सांस्कृतिक या सामाजिक कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे. यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब इंदौर और भोपाल में मेट्रो सेवाओं में यात्रियों की संख्या उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पा रही है.

सेलिब्रेशन्स ऑन व्हील्स होगा शुरू

कॉर्पोरेशन ने जानकारी दी कि ‘सेलिब्रेशन्स ऑन व्हील्स’ नाम की इस पहल के जरिए मेट्रो कोच और कुछ चयनित स्टेशन क्षेत्रों को रचनात्मक गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. हालांकि इसके लिए तय शुल्क और सुरक्षा से जुड़े नियमों का पालन करना जरूरी होगा. इस पहल का मकसद मेट्रो को लोगों के जीवन से ज्यादा करीब जोड़ना है.

क्यों हो रहा है ये

एमपीएमआरसीएल के प्रबंध निदेशक एस कृष्णा चैतन्य ने बताया कि यह पहल इंदौर और भोपाल जैसे शहरों की तेजी से बदलती जीवनशैली और सांस्कृतिक माहौल को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. उनका कहना है कि इससे लोग एक सुरक्षित और आधुनिक जगह पर अपने खास पलों को खास तरीके से मना सकेंगे और मेट्रो के प्रति उनका जुड़ाव भी बढ़ेगा.

बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और प्री वेडिंग की भी मिलेगी अनुमति

इस योजना के तहत फिल्म, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और विज्ञापन की शूटिंग के अलावा बर्थडे पार्टी, किटी पार्टी और प्री वेडिंग शूट जैसी गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी. इसके लिए शुल्क भी तय कर दिया गया है. अगर कोई बिना सजावट के खड़ी मेट्रो कोच का उपयोग करना चाहता है तो उसे 5000 रुपये प्रति घंटे देने होंगे, जबकि चलती हुई कोच के लिए यह शुल्क 7000 रुपये प्रति घंटा रखा गया है.

इतने लोग हो सकते हैं शामिल

इसके अलावा आयोजनों में अधिकतम 50 लोगों को शामिल होने की अनुमति होगी. यदि इससे ज्यादा लोग शामिल होते हैं तो उन्हें मेट्रो के सामान्य किराया नियमों का पालन करना होगा. बुकिंग कार्यक्रम से करीब 15 दिन पहले करानी होगी. साथ ही हर कोच के लिए 20000 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करनी होगी, जो कार्यक्रम के बाद नियमों का पालन होने पर वापस कर दी जाएगी.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट