निवाड़ी (मध्यप्रदेश)। कपिल सिरवैया/ MP Niwari Wheat Procurement 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश भर के साथ-साथ जिले में भी बुधवार से समर्थन मूल्य (MSP) पर गेहूं की खरीदी का शंखनाद हो गया। कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जिले के सभी 17 उपार्जन केंद्रों पर व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। खरीदी के पहले दिन केंद्रों पर पहुंचे किसानों का तिलक लगाकर और फूल-माला पहनाकर उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम से स्त्री समाज को मिलेगा अधिकार और सम्मान – Khabar Digital
बोनस के साथ 2425 रुपये का मिलेगा भाव
राज्य सरकार किसानों को इस वर्ष गेहूं पर 2275 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य के साथ 125 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस प्रदान कर रही है। इस प्रकार किसानों को उनकी उपज का कुल 2400 रुपये प्रति क्विंटल (संशोधित आंकड़ा) का बेहतर मूल्य प्राप्त होगा। प्रशासन के अनुसार, इस वर्ष पंजीयन में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। प्रदेश में पंजीकृत रकबा 41.58 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.65 लाख हेक्टेयर अधिक है।
इन 17 केंद्रों पर होगी खरीदी
- जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी सरिता अग्रवाल ने बताया कि पंजीकृत किसानों की सुविधा के लिए जिले में कुल 17 केंद्र क्रियाशील किए गए हैं।
- सहकारी समितियां: कुडार, बिरोरा खेत, चोमो, सकेरा भडारन, पहाड़ी बक्शी।
- वासवान, सिनोनिया, टेहरका, तरीचरकला और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति पृथ्वीपुर।
- विपणन सहकारी समिति जेरोन, सिमरा खास और वीजौर।
- मध्यप्रदेश वेयर हाउस के गोदाम नंबर 6, 13 और 14 पर भी गेहूं की तुलाई और भंडारण की व्यवस्था की गई है।
व्यवस्थाओं पर प्रशासन की पैनी नजर
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन करते हुए 15 अप्रैल से खरीदी शुरू कर दी गई है। सभी केंद्रों पर पेयजल, छांव और किसानों के बैठने के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि फसल बेचने आए किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपनी उपज सुखाकर और साफ-सुथरी लेकर केंद्रों पर आएं।


