नर्मदापुरम/ताज खान/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद द्वारा जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाजसेवी असलम भारती को नर्मदापुरम ज़िले का ज़िला सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद माहिर, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष हाजी मोहम्मद अथर खान एवं जिला उपाध्यक्ष इमाम शाह की अनुशंसा पर की गई।
सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं असलम भारती
उल्लेखनीय है कि असलम भारती विगत कई वर्षों से सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। वे एक कुशल वक्ता होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता के लिए भी विशेष पहचान रखते हैं और समाज के उत्थान हेतु निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उनकी समर्पित कार्यशैली और सामाजिक योगदान से प्रभावित होकर संगठन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
समाज में हर्ष का माहौल
उनकी नियुक्ति से समाज में हर्ष का माहौल है। परिषद के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने असलम भारती को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
