P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएमपी के सीहोर जिले में 7 को राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन, 8 राज्यों...

एमपी के सीहोर जिले में 7 को राष्ट्रीय दलहन सम्मेलन, 8 राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

भोपाल/ खबर डिजिटल: एमपी के सीहोर जिले के अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में 7 फरवरी को National Pulses Conference दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन अंतर्गत राष्ट्रीय परामर्श एवं रणनीति सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ देश के 8 राज्यों के कृ्षि मंत्री शामिल होंगे। सम्मेलन में उत्पादन एवं उत्पादकता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श होगा।

दलहन क्षेत्र की मूल संवेदनाओं, वर्तमान चुनौतियों तथा भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्री, वरिष्ठ अधिकारीगण, दलहन अनुसंधान से जुड़े वैज्ञानिक, सरकारी बीज उत्पादक संस्थाएँ, दाल उद्योग से संबंधित प्रतिनिधि एवं अन्य सहयोगी एजेंसियाँ भाग लेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री चौहान द्वारा खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र की अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण भी किया जाएगा।

खाली ऑक्सीजन सिलेंडर बना मौत की वजह? जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, अधिकारी ने रास्ते में तोड़ा दम – Khabar Digital

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना ने बताया कि सम्मेलन में दलहन उत्पादन को सुदृढ़ करने, किसानों की आय बढ़ाने तथा उन्नत तकनीकों के माध्यम से उत्पादकता सुधार पर अपने विचार साझा किये जायेंगे। यह सम्मेलन दलहन क्षेत्र में नीति निर्धारण और अनुसंधान में मील का पत्थर साबित होगा। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों तक नवीन शोध, गुणवत्तापूर्ण बीज, आधुनिक खेती पद्धतियों तथा बाज़ार से जुड़ी जानकारी पहुँचाना है, जिससे दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिल सके। साथ ही विभिन्न राज्यों के अनुभवों के आदान-प्रदान से राष्ट्रीय स्तर पर दलहन विकास की दिशा में ठोस रणनीति तैयार की जाएगी।

इन राज्यों के कृषि मंत्री होंगे शामिल

राष्ट्रीय सम्मेलन में उड़ीसा से कनकवर्धन सिंह देव, पंजाब से सरदार गुरुमीत सिंह खुडियन, छत्तीसगढ़ से रामविचार नेताम, बिहार से राम कृपाल यादव, गुजरात से रमेशभाई कटारा, उत्तर प्रदेश से सूर्य प्रताप साही, हरियाणा से श्याम सिंह राणा, पश्चिम बंगाल से सोवानदेव चट्टोपाध्याय शामिल होंगे।

खाली ऑक्सीजन सिलेंडर बना मौत की वजह? जिला अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, अधिकारी ने रास्ते में तोड़ा दम – Khabar Digital

कार्यक्रम की शुरूआत 7 फरवरी को सुबह 10:45 बजे पौध-रोपण से होगी। केन्द्रीय कृषि मंत्री चौहान कृषि की उन्नत प्रोद्योगिकियों एवं दलहन की नई किस्मों का अवलोकन करेंगे और किसानों से संवाद करेंगे। वे यहाँ प्रशासनिक भवन, किसान प्रशिक्षण केन्द्र और पादप जीनोमिक्स, ऊतक संवर्धन, प्रजनन एवं रोग विज्ञान से संबंधित अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

साथ ही दलहन के उन्नत बीज, उत्पाद एवं तकनीक से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन करने के वाद “दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन” पर राष्ट्रीय परामर्श शुरू होगा। सम्मेलन में ‘पल्सेस मिशन पोर्टल” भी लाँच होगा और प्रगतिशील किसानों को उन्नत किस्मों के बीजों का प्रतीकात्मक वितरण भी किया जायेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट