तीन मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से परिवहन व्यवस्था बनाई गई है, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो. बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से परीक्षार्थियों के लिए बसें चलाई जाएंगी, जो उन्हें सीधे सभी 57 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाएंगी. इसके लिए प्रशासन ने चार अलग-अलग रूट तय किए हैं. ये बसें सांवेर, आईआईटी सिमरोल, आईआईएम और महू जैसे प्रमुख क्षेत्रों तक भी जाएंगी. परीक्षा खत्म होने के बाद यही बसें छात्रों को वापस भी लेकर आएंगी.
इतने बने हैं नीट केंद्र
जिले में इस बार नीट यूजी परीक्षा के लिए कुल 57 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 23 हजार 160 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कलेक्टर शिवम वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं. खास तौर पर छात्रों के लिए सुरक्षित और सुगम परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है. इसी के तहत एआईसीटीएसएल की बसों को इस कार्य में लगाया गया है.
केंद्र तक मिलेगी फ्री बस सर्विस
बसों का संचालन परीक्षा के दिन सुबह 9 बजे से शुरू हो जाएगा, ताकि छात्र समय पर अपने केंद्र तक पहुंच सकें. परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम करीब 5 बजे से बसें वापस लौटना शुरू करेंगी. इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है. हर परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके.
अभिभावकों के लिए टेंट और पीने के पानी की व्यवस्था
स्वास्थ्य सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया है. सभी केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी रहेगी और पांच प्रमुख केंद्रों पर एम्बुलेंस भी तैनात की जाएगी. दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो. बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर का इंतजाम भी किया गया है. इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों के लिए टेंट और पीने के पानी की व्यवस्था रहेगी, ताकि उन्हें भी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. पूरे आयोजन पर नजर रखने के लिए उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं, जो लगातार निगरानी करेंगे. प्रशासन का उद्देश्य है कि परीक्षा पूरी तरह व्यवस्थित, सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके.
यह भी पढ़ें-हर महीने 5000 तक पेंशन! जानिए Atal Pension Yojana की पूरी डिटेल, कौन और कैसे कर सकते हैं अपलाई
यह भी पढ़ें-MP में किसानों की बल्ले-बल्ले! भू-अर्जन संशोधन से यूं मिलेगा बंपर फायदा
यह भी पढ़ें-इस देश में टॉयलेट सीट की होती है पूजा, जानें हैरान कर देने वाली कहानी
यह भी पढें-New COVID Variant BA.3.2 Cicada: फिर कोरोना की एंट्री, जानें लक्षण और बचाव के तरीके
यह भी पढें-MP Pension Scheme: 55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम


