P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीप्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 व 2.0 के तकनीकी कार्यों हेतु तीन उपयंत्रियों...

प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 व 2.0 के तकनीकी कार्यों हेतु तीन उपयंत्रियों को सौंपे गए नए दायित्व

कटनी,– प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 1.0 एवं 2.0 के तकनीकी कार्यों के सुचारु एवं प्रभावी संपादन को लेकर निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से निगम के तीन उपयंत्रियों को नवीन दायित्व आवंटित किए हैं।निगमायुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 1 एवं 2.0 के अंतर्गत समस्त तकनीकी कार्य संबंधित कार्यपालन यंत्री एवं सहायक यंत्री (नोडल अधिकारी) के संपूर्ण अधीक्षण एवं नियंत्रण में नियमानुसार संपादित किए जाएंगे।आदेशानुसार उपयंत्री श्री जे.पी. सिंह बघेल को प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के एएचपी घटक अंतर्गत द्वितीय चरण प्रेमनगर खिरहनी के कार्यों के साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के एएचपी घटक से संबंधित कार्यों का दायित्व सौंपा गया है।वहीं उपयंत्री श्री मृदुल श्रीवास्तव को प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 के एएचपी घटक अंतर्गत प्रथम चरण झिंझरी के कार्यों का दायित्व प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्त उपयंत्री सुश्री मोना करेरा को प्रधानमंत्री आवास योजना 1.0 एवं 2.0 के अंतर्गत बीएलसी घटक से संबंधित कार्यों के संपादन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।निगमायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को शासन एवं संचालनालय के निर्देशों के अनुरूप सौंपे गए दायित्वों का तत्काल प्रभाव से निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट