विद्युतीकरण कार्यों की निगमायुक्त ने की मैदानी समीक्षा*
*आपसी समन्वय से आवश्यकता अनुसार कार्य कराने अधिकारियों को दिए निर्देश*
कटनी – नागरिकों को बेहतर सड़क प्रकाश व्यवस्था एवं सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम कटनी द्वारा कराए जा रहे विद्युतीकरण एवं पोल शिफ्टिंग कार्यों की मैदानी हकीकत का निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बुधवार को निरीक्षण कर जायजा लिया।
निगमायुक्त ने अंबेडकर वार्ड स्थित सोनी के बगीचा के समीप कराए गए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए उसकी गुणवत्ता की जानकारी ली। इसके पश्चात उन्होंने जगन्नाथ चौक से घंटाघर मार्ग तक पैदल भ्रमण कर विद्युतिकरण एवं पोल शिफ्टिंग कार्यों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ड्राइंग डिज़ाइन से स्थल पर किए जा रहे कार्यों का मिलान करते हुए सहायक यंत्री आदेश जैन एवं उपयंत्री मोना करेरा से मार्ग के कुल 30 पोल एवं 15 ट्रांसफार्मर शिफ्ट किए जाने की जानकारी प्राप्त की।
निगमायुक्त परिहार ने एम.पी.ई.बी. तथा नगर निगम लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यकता अनुरूप ही विद्युतिकरण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग पर चल रहे अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा की।
विद्युतीकरण कार्यों की निगमायुक्त ने की मैदानी समीक्षा *आपसी समन्वय से आवश्यकता अनुसार कार्य कराने अधिकारियों को दिए निर्देश*
सम्बंधित ख़बरें


