P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशनिवाड़ी: आपदा से निपटने के लिए ग्रामीणों को मिला 'संजीवनी' प्रशिक्षण

निवाड़ी: आपदा से निपटने के लिए ग्रामीणों को मिला ‘संजीवनी’ प्रशिक्षण

कलेक्टर के निर्देश पर विशेष शिविर आयोजित

निवाड़ी/खबर डिजिटल/कपिल सिरवैया/ प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाएं बिना बताए आती हैं, ऐसे में तत्काल प्रबंधन और सूझबूझ ही जीवन बचा सकती है। इसी उद्देश्य के साथ कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशन में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा जिले के विभिन्न ग्रामों में व्यापक आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ​निवाड़ी ब्लॉक के ग्राम चंदावनी खास, चकरपुर, लठेसरा और पृथ्वीपुर ब्लॉक के हीरापुरा, दिगवार खुर्द, कनौरा समेत कई गांवों में विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों को आपातकालीन स्थितियों से लड़ने के गुर सिखाए गए।

​प्राकृतिक और मानवीय आपदाओं पर विस्तृत चर्चा

​प्रशिक्षक हेमंत नामदेव ने ग्रामीणों को भूकंप, बाढ़, चक्रवात, वनों की आग और बादल फटने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ सड़क, रेल दुर्घटना और कारखानों में लगने वाली आग जैसी मानवीय भूलों से निपटने के तरीके बताए। उन्होंने जोर दिया कि आपदा के समय सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों से समन्वय स्थापित कर मानवीय और आर्थिक सहायता प्राप्त करना अत्यंत आवश्यक है।

सिंहस्थ-2028: धर्म नगरी के साथ विज्ञान नगरी है उज्जैन, सीएम ने 701 करोड़ के विकासकार्यों का किया भूमिपूजन – Khabar Digital

Niwari Sanjeevani Training news
Niwari Sanjeevani Training news

CPR और प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन

  • ​कार्यक्रम के दौरान राजू सेन ने जीवन रक्षक तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आए या वह अचेत हो जाए, तो सीपाआर (CPR) कैसे दी जाती है।
  • ​घायलों का परिवहन: चोटिल व्यक्तियों को सुरक्षित तरीके से अस्पताल पहुंचाने के टिप्स दिए गए।
  • ​अग्नि सुरक्षा: आग लगने पर बचाव के घरेलू और तकनीकी उपाय साझा किए गए।
  • ​पशु संरक्षण हेतु बाढ़ या अन्य आपदा के समय न केवल मनुष्यों बल्कि मूक पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की रणनीति समझाई गई।

यह भी पढ़ें –चौधरी मुकेश मौर्य ही है अजाक्स के प्रांताध्यक्ष – Khabar Digital

​ग्राम स्तर पर ‘सुरक्षा दलों’ का गठन

​भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक ग्राम में 5 प्रकार के विशिष्ट दलों का गठन किया गया है। ये दल गांव में किसी भी आकस्मिक संकट के समय तत्काल रिस्पॉन्स टीम के रूप में कार्य करेंगे।

​प्रशिक्षण कार्यक्रम में परामर्शदाता विवेक पाण्डे, हेमंत नामदेव, मोहनी जैन, राजेंद् सेन, आराध्य विलगैया सहित अन्य विशेषज्ञों ने कमान संभाली। इस पुनीत कार्य में स्थानीय सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, एएनएम, वन रक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर और सीएमसीएलडीपी (CMCLDP) के छात्र-छात्राओं का सक्रिय सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें –मोहन-हेमंत का बड़ा प्लान, अब लगेगी विधायक-सांसदों की ड्यूटी

यह भी पढ़ें –भाजपा बीजा बनवा दे, हम हज को चले जाएंगे : बाबू जड़ेंल

यह भी पढ़ें –9.32 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पीएम किसान निधि की 22वीं किस्त..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट