Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर के निर्देश पर इमलिया में अवैध मुरूम भंडारण पर कार्रवाई

कलेक्टर के निर्देश पर इमलिया में अवैध मुरूम भंडारण पर कार्रवाई

कटनी – कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर सोमवार को खनिज विभाग की टीम ने इमलिया ग्राम में बिना अनुमति किए जा रहे मुरूम भंडारण और समतलीकरण के विरुद्ध कार्यवाही की।
उपसंचालक खनिज आर.के. दीक्षित और सहायक खनिज अधिकारी पवन कुशवाहा के नेतृत्व में की गई जांच में अवैध भंडारण पाया गया। इस पर प्रकरण दर्ज कर जुर्माने की कार्रवाई हेतु कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।
उपसंचालक दीक्षित ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में स्वीकृत सभी खदानों का निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। बड़वारा तहसील में खनिज निरीक्षक कमलकांत परस्ते ने डोलोमाइट खदानों का निरीक्षण किया। सभी खनिज पट्टाधारकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे स्वीकृत क्षेत्र से बाहर कोई उत्खनन न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट