P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपाल: पीसी शर्मा का बीजेपी पर तीखा हमला, हिंदुत्व के नाम पर...

भोपाल: पीसी शर्मा का बीजेपी पर तीखा हमला, हिंदुत्व के नाम पर अपमान, भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े का आरोप

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भोपाल/परवेज खान/खबर डिजिटल/ भोपाल में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व के नाम पर बीजेपी ने हिंदुओं का ही अपमान किया है। पीसी शर्मा ने कहा कि अंग्रेजों ने भी कभी यह नहीं पूछा कि शंकराचार्य कौन हैं, लेकिन आज बीजेपी की सरकार यह सवाल खड़े कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के शिष्यों के साथ मारपीट की गई और वाराणसी के मणिकर्णिका घाट को तहस-नहस कर दिया गया। पीसी शर्मा ने कहा कि हिंदुस्तान में जहां मोक्ष मिल सकता है, उन स्थानों को भी उजाड़ा जा रहा है।

भोपाल में गौ माता के अपमान का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि गायों की हत्या हो रही है, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 24 जनवरी को रोशनपुरा चौराहे पर एक दिन का उपवास रखने का ऐलान किया है। इस दौरान शंकराचार्य जी की पूजा की जाएगी और कांग्रेस नेता, साधु-संत, सामाजिक कार्यकर्ता व बुद्धिजीवी शामिल होंगे।

अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी रावणी तत्व है और कभी भी भगवान राम के पदचिन्हों पर नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि वे स्वयं अयोध्या गए हैं और बीजेपी को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करते हैं।
भोपाल में सड़क धंसने के मामले पर सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि कार्रवाई केवल ठेकेदारों पर होती है, अधिकारियों पर नहीं। सरकार जानती है कि बिना पैसे के काम नहीं होता। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन को “हेल्पलेस” बताते हुए प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।

वहीं SIR को लेकर पीसी शर्मा ने नया आरोप लगाते हुए कहा कि आज कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल SIR जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 7 नंबर फॉर्म बीजेपी कार्यालय से बांटे जा रहे हैं, अल्पसंख्यकों को जबरन दिए जा रहे हैं और आदिवासियों के नाम काटे जा रहे हैं। पीसी शर्मा ने कहा कि बीजेपी पहले फर्जीवाड़ा कर नाम जोड़कर चुनाव जीतती रही और अब जबरन नाम कटवाने का काम कर रही है। इस मामले में कांग्रेस को कई शिकायतें मिली हैं और पार्टी इस पर सख्त एक्शन लेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट