सिवनी तहसील/संतोष बंदेवार/खबर डिजिटल/ जिले के डूंडासिवनी थाना पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जंगल क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना मिली थी, जिसके बाद जांच शुरू की गई।
वाहन, मोबाइल और औजार जब्त
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक वाहन, मोबाइल फोन और गोवंश वध में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गो-तस्करी और अवैध वध की गतिविधियों में शामिल थे।
आरोपियों का निकाला गया जुलूस
गिरफ्तारी के बाद डूंडासिवनी पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।


