सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व के कर्माझिरी परिक्षेत्र में पर्यटकों द्वारा देखे गए घायल बाघ शावक को वन विभाग की टीम ने दो दिन की कठिन खोजबीन के बाद सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया है। आपसी संघर्ष में शावक के घायल होने की आशंका जताई जा रहीं हैं। जिसको पकड़कर इलाज के लिए भोपाल वन विहार भेजा गया है, जहां पर इलाज के बाद शावक को फिर से पेंच टाइगर रिजर्व लाया जाएगा।
सूझबूझ से चलाया अभियान
वरिष्ठ वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने बाघिन मां की मौजूदगी के बावजूद सूझबूझ से अभियान चलाया। घायल शावक को बेहोश कर सुरक्षित वाहन में ले जाकर उसका प्राथमिक उपचार किया गया। और प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वन विहार भोपाल भेजा गया।
शावक की लगातार होगी मॉनिटरिंग
बाघ शावक की वन विभाग के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे, क्योंकि फिर से उसे अपनी टेरिटरी में लाकर छोड़ा जाएगा, और बाघिन मां की भी वहीं टेरिटरी है, ताकि अन्य तरह की परेशानियों ना पैदा हो।
