P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल पिपलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर शराब और कार के...

भोपाल पिपलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 54 लीटर शराब और कार के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल/ खबर डिजिटल। राजधानी के थाना पिपलानी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 लीटर ब्रांडेड अंग्रेजी मदिरा और एक सेंट्रो कार (MP 04 WH 7897) सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपये आंकी जा रही है।

कई दिनों से कर रहा था ब्रांडेड शराब की सप्लाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी 27 सितंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रेस कॉलोनी आनंद नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान लोकेश मीणा पिता स्व. सीताराम मीणा (उम्र 31 वर्ष), निवासी प्रेस कॉलोनी आनंद नगर, पिपलानी, भोपाल के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले कई दिनों से ओफिसर्स चॉइस, मेकडोवेल, ब्लैक पाइपर, आरएस, आरसी और अन्य ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब की सप्लाई कर रहा था। अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए वह शराब का अवैध व्यापार करता था। आरोपी ने यह खेप अपने एक मित्र से मंगवाई थी।

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

आरोपी को पकड़ने में पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त विवेक कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त गौतम सोलंकी एवं सहायक पुलिस आयुक्त अदिति बी. सक्सेना के मार्गदर्शन में की गई।

ऑपरेशन को सफल बनाने में थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रिका यादव एवं उनि संतोष रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं कई मामले

खबर डिजिटल को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर पहले से आबकारी अधिनियम के कई मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट