P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को फिर आएंगे मध्यप्रदेश

ब्रेकिंग न्यूज़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को फिर आएंगे मध्यप्रदेश

भोपाल/खबर डिजिटल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 17 सितम्बर को एक बार फिर मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मऊगंज के एक कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि “बहुत जल्द ही 17 तारीख को हमारे प्रधानमंत्री अपने प्रदेश में आ रहे हैं और 19 तारीख को त्यौंथर विधानसभा Siddharth Tiwari जी के विधानसभा में आ रहे हैं।” प्रधानमंत्री का यह दौरा राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। पीएम मोदी प्रदेश में चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा करेंगे और कई नई परियोजनाओं का शुभारंभ करने की संभावना भी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री के स्वागत की तैयारियाँ तेज कर दी हैं।

Breaking –

  • इधर, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अतिवृष्टि के कारण छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में आई बाढ़ से जन-धन की क्षति हुई है। पड़ोसी राज्य होने के नाते हमारा दायित्व है कि हर संभव सहायता पहुँचाएँ। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की राशि एवं आवश्यक राहत सामग्री भेजी जा रही है। आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के साथ दृढ़ता से खड़ा है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा ।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट