रीवा/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में अतिवृष्टि और बाढ़ से उत्पन्न आपदा की घड़ी में मध्यप्रदेश अपने पड़ोसी राज्य के साथ खड़ा है। राज्य सरकार की ओर से 5 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और राहत सामग्री से भरी एक विशेष ट्रेन छत्तीसगढ़ भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में बाढ़ से व्यापक नुकसान हुआ है।
यह भी पढ़ें – मऊगंज को ₹241.33 करोड़ की विकास सौगात देंगे CM मोहन यादव, करेंगे 6 कार्यों का भूमिपूजन – Khabar Digital
मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ सरकार के राहत कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह मानवीय सहयोग का समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी राज्य परस्पर सहयोग की भावना से कार्य कर रहे हैं। डॉ. यादव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश हर जरूरी मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगा। राज्य सरकार आसपास के हालातों पर लगातार निगरानी रख रही है और भविष्य में भी छत्तीसगढ़ को हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह भी पढ़ें –Aaj Ka Rashifal Today: जानें कैसा रहेगा आज का दिन – Khabar Digital


