धनोरा/सिवनी/विशाल भारद्वाज/ खबर डिजिटल/ सिवनी के धनोरा क्षेत्र में बिना डिग्री और पंजीयन के लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने अब कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मुख्य जिला एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) ने धनोरा स्वास्थ्य केंद्र के खंड चिकित्सा अधिकारी (BMO) को स्पष्ट आदेश जारी करते हुए ग्राम सुनवारा में संचालित एक अवैध क्लीनिक पर तीन दिवस के भीतर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढें- मोहन सरकार बनाने जा रही नए निगम मंडल, लिया बड़ा फैसला
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सुनवारा में कैलाश साहू नामक व्यक्ति लंबे समय से बिना किसी वैध डिग्री या क्लीनिक पंजीयन के उपचार कर रहा था। स्थानीय स्तर पर विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि उक्त व्यक्ति द्वारा लोगों का गलत तरीके से इलाज किया जा रहा है, जिससे मरीजों की जान पर खतरा बना रहता है।

CMHO ने गठित की टीम
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए CMHO ने धनोरा BMO को पत्र लिखकर निर्देशित किया है कि विकासखंड स्तरीय टीम का तुरंत गठन किया जाए। तीन दिवस के भीतर मौके पर जाकर क्लीनिक की जांच की जाए। पंजीयन और दस्तावेज न मिलने पर क्लीनिक सील कर पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
यह भी पढें- सोने-चांदी के दामों में आई तेजी या पड़ी फीकी, एक मिनट में जानें रेट – Khabar Digital
ग्रामीणों में हड़कंप
प्रशासन के इस सख्त आदेश के बाद क्षेत्र में बिना पंजीयन के क्लीनिक चला रहे अन्य झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप की स्थिति है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों से भी अपील की है कि वे किसी भी बीमारी की स्थिति में केवल अधिकृत डॉक्टरों और शासकीय अस्पतालों में ही उपचार कराएं।
यह भी पढें-55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम


