P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभविष्य से भेंट: जिले के अधिकारियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बच्चों...

भविष्य से भेंट: जिले के अधिकारियों ने संभाली शिक्षक की भूमिका, बच्चों को दिए सफलता के मंत्र

निवाड़ी (मध्यप्रदेश)। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के भव्य आगाज और ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर जमुना भिड़े के निर्देशन में आज जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में ‘भविष्य से भेंट’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। मध्य प्रदेश शासन के ‘स्कूल चलें हम अभियान’ के तहत आयोजित इस विशेष पहल में जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने विद्यालयों में पहुँचकर न केवल बच्चों से संवाद किया, बल्कि उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित भी किया।

यह भी पढें-मोहन सरकार बनाने जा रही नए निगम मंडल, लिया बड़ा फैसला

​कार्यक्रम के दौरान एसडीएम अशोक कुमार सेन, डिप्टी कलेक्टर विनीता जैन, स्वाति सिंह, जिला पंचायत व जनपद पंचायत के सीईओ, और एसएलआर लीना जैन सहित अन्य प्रथम व द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों ने आवंटित स्कूलों में शिक्षक की भूमिका निभाई। अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को देश की महान विभूतियों की जीवन गाथा सुनाई और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। संवाद के दौरान बच्चों से उनके लक्ष्यों के बारे में चर्चा की गई और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया।

Niwari Academic

यह भी पढें-सोने-चांदी के दामों में आई तेजी या पड़ी फीकी, एक मिनट में जानें रेट – Khabar Digital

​शिक्षण सामग्री भेंट कर बढ़ाया उत्साह

​बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने उन्हें उपहार स्वरूप शिक्षण सामग्री भी भेंट की। इस दौरान स्कूल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और मिड-डे मील व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढें-55 लाख लोगों की बल्ले-बल्ले! सरकार ने ट्रांसफर किए करोड़ों रुपये, चेक करें अपना नाम

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट