P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में एक और...

बिलहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी। –जिले में धोखाधड़ी के मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए बिलहरी पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक श्री मान अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिलेभर में ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चिसीया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा एवं चौकी प्रभारी बिलहरी सुयश पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धोखाधड़ी के मामले में महत्वपूर्ण कार्रवाई की।घटना का विवरण:प्रार्थी राजेंद्र विश्वकर्मा (56 वर्ष), निवासी रोशन नगर द्वारा दी गई शिकायत में बताया गया कि आर्यवत शिक्षा समिति, रोशन नगर को डोनेशन दिलाने के नाम पर जीशान निवासी नजीराबाद, जिला सतना द्वारा संस्था के एक्सिस बैंक खाते का उपयोग करते हुए करीब 4.26 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया।शिकायत के आधार पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 99/26 धारा 318(4), 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।जांच के दौरान पुलिस ने खाते उपलब्ध कराने वाले आरोपी चार्ल्स रॉड्रिक्स (46 वर्ष) निवासी रोशन नगर, थाना एनकेजे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।सराहनीय भूमिका:इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा, चौकी प्रभारी सुयश पांडे, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र यादव, भरत विश्वकर्मा, आरक्षक लव उपाध्याय एवं संदीप भलावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट