रहली/ मुकेश अग्निहोत्री/ खबर डिजिटल/ सागर के अधिवक्ता संघ रहली के द्विवार्षिक चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रयासों से सर्वसम्मति के चलते निर्विरोध रूप से सम्पन्न हुए।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को नाम वापिसी का अंतिम दिन था।चुनाव अधिकारी भूपेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार अधिवक्ताओं ने नामांकन जमा किए थे।
वरिष्ठ अधिवक्ताओं के प्रयास के बाद अधिवक्ता मयंक चौबे,हरिकांत मिश्रा और रत्नेश पटैल ने अपने नामांकन वापिस ले लिए जिस कारण वरिष्ठ अधिबक्ता रामानंद पटैल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया इसी प्रकार सचिव पद के लिए अधिवक्ता अरुण राजपूत के नाम वापिस लेने से जगदीश पुराणी निर्विरोध निर्वाचित हुए।कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद तिवारी के नाम वापिस लेने से अनिलकान्त खरे का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
उपाध्यक्ष पद पर प्रभुदयाल सोनी,सहसचिव पद पर अरविंद कुर्मी एवं पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी पचौरी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।संघ के निर्विरोध निर्वाचन में बरिष्ट अधिवक्ता हरिकांत पाण्डेय,राजेन्द्र जारोलिया पूर्व अध्यक्ष विजय तिवारी,मनोरथ गर्ग का विशेष सहयोग रहा।


