P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर: दूषित पानी से मौतों पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला,...

इंदौर: दूषित पानी से मौतों पर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल

दूषित पानी से हुई मौतों पर पीड़ित परिवारों से मिले राहुल गांधी

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ शहर में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर सियासत तेज हो गई है। शनिवार को कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इंदौर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोग पानी पीकर मर रहे हैं और इसे ही सरकार अर्बन मॉडल बता रही है।

अस्पताल पहुंचकर मरीजों से मिले राहुल

राहुल गांधी सबसे पहले बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे, जहां दूषित पानी से बीमार हुए मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत की। उन्होंने पीड़ितों की स्थिति देखी और इलाज की जानकारी ली।

भागीरथपुरा में मृतकों के परिजनों से मुलाकात

इसके बाद राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचे, जहां दूषित पानी से जान गंवाने वाली गीता बाई और जीवनलाल के परिवार से मिले। उन्होंने दोनों परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। राहुल संस्कार गार्डन भी पहुंचे, जहां अन्य प्रभावित परिवारों को एक-एक लाख रुपए और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की ओर से 50-50 हजार रुपए के चेक दिए गए।

स्मार्ट सिटी पर उठाए सवाल

राहुल गांधी ने कहा कि इंदौर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है, लेकिन यहां पीने का साफ पानी तक उपलब्ध नहीं है। पूरे परिवार पानी पीने के बाद बीमार हुए हैं। उन्होंने कहा कि पानी पीकर लोगों की मौत हो रही है, यही सरकार का अर्बन मॉडल है।

सरकार से जिम्मेदारी लेने की मांग

राहुल ने कहा कि यह समस्या सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के कई शहरों में यही हाल है। सरकार को जिम्मेदारी लेनी चाहिए, दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों को मुआवजा देना चाहिए।

राजनीति नहीं, मदद के लिए आया हूं

राजनीति के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि वे विपक्ष के नेता हैं और लोगों की मदद करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने सरकार से साफ पानी उपलब्ध कराने की मांग की।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट