राजगढ़/धर्मराज सिंह/खबर डिजिटल/ नगर मे बेख़ौफ़ घुसे हथियारों से लैस बदमाशों ने नगर के 3 ज्वेलर्स सहित एक घर में रखी बाइक को निशाना बनाया, जिसमें बंदूक और हथियार रखे डकैतों ने नगर में दहशत का माहौल बना दिया था। इसी बीच एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, कि उसी दिन पुलिस लाइन में भी कई घरों के ताले चटकाए गए।
पुलिस लाइन में तीन घरों के ताले टूटे
नगर में दो दिन पहले ही तीन ज्वेलर्स की दुकानों पर बड़ी डकैती के मामले में नया खुलासा हुआ हे, डकैतों के निशाने पर सिर्फ में मार्केट के व्यापारी और आमजन नहीं बल्कि खुद नगर के सुरक्षा का जिम्मा लेने वाला विभाग भी था , ऐसा इसलिए कि जानकारी अनुसार घटना वाली रात पुलिस लाइन में भी तीन घरों में ताले टूटे, लेकिन खबर तब सामने नहीं आ सकी , अब पता चला है कि पुलिस विभाग एक पूर्व एमटीओ प्रभारी (SI) एच एस गौतम के पुलिस लाइन स्थित सरकारी मकान के भी ताले तोड़े गए थे, इतना ही नहीं न्याय विभाग में पदस्थ डीपीओ अधिकारी आलोक श्रीवास्तव के निवास के भी ताले चटकाए गए , डीपीओ उस समय गुजरात गए हुए थे। उन्होंने बताया कि चोर क्या ले गए हैं, इसके बारे में बाहर से आकर जानकारी लूंगा, उन्होंने एसपी समेत आरआई को जानकारी देने की बात कही है। फिलहाल दूसरा ताला लगा दिया है, वो बाहर से आने के बाद देखेंगे कि क्या सामान गया है।
मामले को लेकर पुलिस गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस मामले लेकर गंभीर नजर आ रही है और स्निफर डॉग सहित तकनीकी और सीसीटीवी की मदद से बारीकी से जांच में जुटी हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह की जब खुद पुलिसकर्मियों के मकान सुरक्षित नहीं है तो फिर नगरवासियों की सुरक्षा की आशा भला किससे की जाए। वहीं राजगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी इस मामले को ज्वेलर्स शॉप की डकैती से जुड़ा नहीं मान रहे , उनका कहना है कि घटना की सही जानकारी हमको नहीं दी गई है, डीपीओ बाहर है, लेकिन किसी आसपास के ही आरोपी द्वारा ताले तोड़े जाने का अनुमान है, फिलहाल कोई सामान के चोरी होने की सूचना नहीं है।


