P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशUjjain News: अलर्ट मोड पर एसपी प्रदीप शर्मा… सुरक्षा व्यवस्था का लिया...

Ujjain News: अलर्ट मोड पर एसपी प्रदीप शर्मा… सुरक्षा व्यवस्था का लिया पैदल घूमकर जायजा

नववर्ष में उमड़ेगा भीड़ का सैलाब

उज्जैन/कमलेश जाटवा/खबर डिजिटल/ नववर्ष 2026 के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा महाकाल मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने पैदल घूमकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

महाकाल मंदिर परिसर में घूमे एसपी प्रदीप शर्मा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महाकाल मंदिर परिसर, दर्शन मार्ग, बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग स्थलों एवं प्रमुख यातायात मार्गों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सुचारू यातायात प्रबंधन तथा प्रभावी भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

सीसीटीवी कैमरे से करेंगे निगरानी
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी निगरानी, आपातकालीन व्यवस्था, पैदल मार्गों की स्पष्ट सूचना एवं पार्किंग प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने की बात कही गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट