मध्यप्रदेश कांग्रेस से इस समय दुखद खबर सामने आई है. रतलाम जिले में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं का निधन हो गया है. एक ही समय में पार्टी के दो अनुभवी नेताओं को खोने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक का माहौल है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत पार्टी के कई नेताओं ने दोनों नेताओं के निधन पर दुख जताया है.
दोनों नेताओं ने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन से जुड़े रहकर पार्टी के लिए काम किया था. उनके निधन को कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है.
बंसीलाल गांधी के निधन पर जताया दुख
रतलाम के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य रह चुके बंसीलाल गांधी के निधन की खबर से पार्टी में शोक फैल गया. उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से श्रद्धांजलि दी.
पटवारी ने कहा कि बंसीलाल गांधी ने पूरी जिंदगी कांग्रेस की विचारधारा और संगठन के प्रति समर्पित होकर काम किया. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और योगदान को लंबे समय तक याद किया जाएगा. उन्होंने गांधी के निधन को कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति बताया.
प्रदेश अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की. साथ ही उन्होंने शोक संतप्त परिवार, समर्थकों और उनके करीबियों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की कामना की.
पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी के निधन से भी दुख
इसी बीच रतलाम के एक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व पार्षद नासिर कुरैशी के इंतकाल की खबर भी सामने आई. उनके निधन पर भी जीतू पटवारी ने गहरी संवेदना व्यक्त की.
पटवारी ने कहा कि नासिर कुरैशी ने कांग्रेस के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाईं. संगठन और पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनका जाना कांग्रेस और उन्हें चाहने वाले लोगों के लिए बेहद दुखद और बड़ा झटका है. उन्होंने नासिर कुरैशी के परिवार, रिश्तेदारों और सभी करीबियों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की. साथ ही अल्लाह से दिवंगत आत्मा को जन्नत में आला मकाम देने की दुआ की.
कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
रतलाम में एक साथ दो वरिष्ठ नेताओं के निधन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच शोक की स्थिति है. दोनों नेताओं का स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन से लंबे समय तक जुड़ाव रहा. उनके निधन से कांग्रेस ने अपने दो अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ताओं को खो दिया है. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. कांग्रेस के लिए दोनों नेताओं का जाना संगठनात्मक स्तर पर भी एक बड़ी क्षति माना जा रहा है.
222222222222222222222222222222222222222222222222222222222222222222
