भोपाल/खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में बड़े राजनीतिक बदलाव की अटकलें तेज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री पद को लेकर तरह-तरह के दावे वायरल हो रहे हैं। कुछ पोस्ट में कृष्णा गौर या ललिता यादव के मुख्यमंत्री बनने की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुछ यूजर्स इसे शिवराज सिंह चौहान की संभावित राजनीतिक वापसी से भी जोड़ रहे हैं। ये अफवाह है या सच एक दूसरे से लोग पूछ रहे हैं।
नहीं हो रहा आधिकारिक पुष्टि
फिलहाल इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चल रही इन चर्चाओं को अधिकांश लोग महज अफवाह या अटकल के रूप में देख रहे हैं। पत्रकारों को लगातार फोन आ रहे हैं कि क्या ये खबर सही है। परंतु कोई भी बताने की स्थिति में नहीं है कि क्या सीएम डॉ. मोहन यादव की कुर्सी चली जाएगी।
दतिया उपचुनाव के बाद शुरु हुई अटकलें
यादव की जगह यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात सोशल मीडिया पर जमकर फैलाई जा रही है, जबकि अधिकतर सोशल मीडिया यूजर्स शिवराज सिंह चौहान को सीएम के रुप में देखने की बात कह रहे हैं, इसके पीछे क्या रणनीति चल रही है, ये साफ नहीं हो पाई, जबकि प्रदेश के आला नेता एक-दूसरे से मुलाकात करने में व्यस्त है।
सिंधिया का भी नाम
सोशल मीडिया पर कुछ लोग केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की वापस कांग्रेस में वापसी का दावा कर रहे हैं, इसी तरह अन्य लोग उन्हें सीएम की कुर्सी पर बैठानी का दावा ठोंक रहे हैं, जिसके पीछे उनकी एमपी में सक्रियता को भी खास बताया जा रहा है, आने वाले वक्त में क्या होगा, ये वक्त बताएगा।
नोट: जब तक बीजेपी नेतृत्व या सरकार की ओर से कोई आधिकारिक संकेत या घोषणा नहीं होती, तब तक मुख्यमंत्री बदलने से जुड़े ऐसे दावों को पुष्टि के बजाय राजनीतिक चर्चा और सोशल मीडिया की अटकल के रूप में ही पेश करना बेहतर होगा।
मोदी कैबिनेट में बदलाव के संकेत… तीन केंद्रीय मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
