P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशशिवपुरी: दबंगों की मारपीट से घायल हुए आदिवासी, थाना प्रभारी हटाने की...

शिवपुरी: दबंगों की मारपीट से घायल हुए आदिवासी, थाना प्रभारी हटाने की मांग, एसपी कार्यालय का किया घेराव

आदिवासी बस्ती में हिंसा, एसपी ऑफिस पहुंचा सहरिया समाज

शिवपुरी/अनुज बालोठिया/खबर डिजिटल/ जिले के पोहरी अनुविभाग अंतर्गत गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पटैवरी में दबंगों द्वारा आदिवासी बस्ती में घुसकर की गई हिंसक मारपीट से क्षेत्र में तनाव फैल गया है। घटना से आक्रोशित सहिरिया आदिवासियों ने सहरिया विकास परिषद के बैनर तले शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।

लोहे की रॉड और लाठियों से हमला

शिकायती आवेदन के अनुसार, 15 जनवरी 2026 की शाम करीब 5 बजे गांव के कुछ दबंग एकराय होकर आदिवासी बस्ती में घुस आए और लोहे की रॉड व लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में आशाराम आदिवासी, संतोष, ध्रुव और रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हथेली फट गई, जबकि अन्य के कंधे और शरीर पर गहरी चोटें आई हैं।

थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप

प्रदर्शनकारियों ने गोपालपुर थाना प्रभारी विनोद यादव पर आदिवासियों के साथ भेदभाव और आरोपियों को संरक्षण देने के आरोप लगाए। उनका कहना है कि थाना प्रभारी की मौजूदगी में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही।

डर का माहौल, आंदोलन की चेतावनी

आवेदन में आरोप लगाया गया कि क्षेत्र में दबंग खुलेआम गाड़ियों में बंदूक लेकर घूम रहे हैं और आदिवासियों को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट