Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशशराब पिलाने से किया इनकार, दबंगों ने दुकान में घुसकर किया जानलेवा...

शराब पिलाने से किया इनकार, दबंगों ने दुकान में घुसकर किया जानलेवा हमला

रीवा/खबर डिजिटल/अरविन्द तिवारी/ रीवा में दुकान पर शराब पिलाने से इनकार करना दो भाइयों को भारी पड़ गया। आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के नीम चौराहा का है। पीड़ितों के मुताबिक कुछ युवक दुकान पर पहुंचे और वहीं बैठकर शराब पिलाने की मांग करने लगे।

मना करने पर आरोपी आगबबूला हो गए और अपने साथियों के साथ मिलकर दोनों भाइयों पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें कई युवक खुलेआम मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित की शिकायत पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट