Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशRewa Airport: रीवा से कोलकाता-भोपाल की उड़ान शुरू, एयरपोर्ट विस्तार को मिली...

Rewa Airport: रीवा से कोलकाता-भोपाल की उड़ान शुरू, एयरपोर्ट विस्तार को मिली नई उड़ान

रीवा/अरविन्द तिवारी/ Rewa Airport: रीवा के लिए आज का दिन हवाई कनेक्टिविटी के लिहाज से ऐतिहासिक रहा। 9 अगस्त से रीवा-भोपाल और रीवा-कोलकाता हवाई सेवा शुरू हो गई। कोलकाता से उड़ान भरकर विमान रीवा पहुंचा, जहां एयरपोर्ट पर औपचारिक शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। खास बात यह रही कि उपमुख्यमंत्री स्वयं विमान से भोपाल के लिए रवाना हुए।

रीवा एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद हवाई सेवाओं के विस्तार का सिलसिला लगातार आगे बढ़ रहा है। 10 नवंबर 2025 को रीवा से दिल्ली के लिए पहली 72 सीटर उड़ान शुरू हुई, इसके बाद इंदौर और रायपुर की कनेक्टिविटी भी जुड़ी। अब रीवा सीधे भोपाल और कोलकाता से जुड़ गया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब तक 35 हजार से अधिक यात्री रीवा एयरपोर्ट से हवाई यात्रा कर चुके हैं।

रीवा सांसद के बिगड़े बोल- भरे मंच से इथेनॉल विरोधियों पर विवादित टिप्पणी, देखें viral video – Khabar Digital

रीवा एयरपोर्ट पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा की हवाई कनेक्टिविटी लगातार विस्तार ले रही है और अब अगला लक्ष्य मुंबई को भी हवाई नेटवर्क से जोड़ना है। नई उड़ानों को विंध्य के व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के लिए महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

लेटेस्ट