Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशरीवा: प्रभाकर सिंह को मिली सफलता… अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय हैंडबॉल टीम...

रीवा: प्रभाकर सिंह को मिली सफलता… अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय हैंडबॉल टीम में चयन

त्यौंथर महाविद्यालय के छात्र का चयन

रीवा/अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ रीवा स्थित अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की हैंडबॉल (पुरुष) टीम का चयन अंतरविश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। यह टीम इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट विश्वविद्यालय, जयपुर में 08 से 12 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाली अंतरविश्वविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेगी।

ट्रायल के माध्यम से हुआ चयन
इस प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय हैंडबॉल (पुरुष) टीम का चयन विश्वविद्यालय स्टेडियम में आयोजित ट्रायल के माध्यम से किया गया, जिसमें शासकीय स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय, त्यौंथर के छात्र प्रभाकर सिंह (एम.एससी. केमिस्ट्री द्वितीय वर्ष) का चयन विश्वविद्यालय टीम में हुआ है।

महाविद्यालय में हर्ष का माहौल
छात्र प्रभाकर सिंह के चयन से महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। इस सफलता का श्रेय महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजना सिंह के मार्गदर्शन एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. श्रवण कुमार मौर्य के सतत प्रयासों को दिया जा रहा है, जो हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहते हैं।

कई लोगों ने दी शुभकामनाएं
स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिवार की ओर से चयनित छात्र को उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। वहीं त्यौंथर नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती विद्यासागर शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि सुशीलचंद्र शुक्ल ‘बच्चा’, अरविंद शुक्ला, अनुपम तिवारी, सुमित सिंह, अर्जुन चौरसिया, शिवसागर शुक्ल सहित नगरवासियों ने भी प्रभाकर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट