खबर डिजिटल कटनी—सूत्रों के मुताबिक ढीमरखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत मंडी प्रांगण में बनाए गए उपार्जन केंद्र उमरिया पान-2 में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। प्रशासन द्वारा किसानों से प्रति बोरी धान की तौल का मानक 40 किलो 500 ग्राम से 600 ग्राम निर्धारित किया गया है, लेकिन इस केंद्र पर मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है।जानकारी के अनुसार, यहां किसानों से 40 किलो 600 ग्राम की जगह 40 किलो 900 ग्राम से 41 किलो तक प्रति बोरी धान की तौल ली जा रही है, जिससे किसानों को सीधा नुकसान उठाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, किसानों से तुलाई के नाम पर घूस लिए जाने के भी गंभीर आरोप लग रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि तुलाई के दौरान मौके पर ना तो खरीदी प्रभारी, ना नोडल अधिकारी और ना ही सर्वेयर उपस्थित थे। इससे केंद्र की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।इसके साथ ही उपार्जन केंद्र में लगाए गए बैनर में भी भारी अनियमितता पाई गई है। बैनर पर अंकित खरीदी प्रभारी और नोडल अधिकारी के नाम व संपर्क नंबरों में गड़बड़ी है। खरीदी प्रभारी के नंबर की जगह किसी अन्य व्यक्ति का नंबर चस्पा किया गया है, जिससे किसान भाइयों को जानकारी लेने और शिकायत दर्ज कराने में भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।अब बड़ा सवाल यह है कि प्रशासन इन अनियमितताओं पर कब कार्रवाई करेगा और किसानों को इस शोषण से कब राहत मिलेगी। किसानों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।Irregularities at Umariya Pan-2 Procurement Center, Farmers Forced to Give Excess Weight and Alleged Bribery
उपार्जन केंद्र उमरिया पान-2 में भारी अनियमितता, किसानों से तय मानक से अधिक तौल और घूस के गंभीर आरोप
सम्बंधित ख़बरें
