P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा: आकाशीय बिजली का कहर, महुआ बिनने गए भाई-बहन की मौत

रीवा: आकाशीय बिजली का कहर, महुआ बिनने गए भाई-बहन की मौत

रीवा/अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा के सेमरिया थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से भाई- बहन की दर्दनाक मौत हो गई। महुआ बिनने जंगल गए दोनों की मौके पर ही जान चली गई, जिससे गांव में मातम पसरा है। घटना सेमरिया थाना क्षेत्र के हरदिहा गांव के डोडी जंगल की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दादू कोल के बेटे राजन कोल और बेटी सविता कोल सुबह महुआ बिनने जंगल गए थे।

यह भी पढें-मध्यप्रदेश भाजपा की गुप्त बैठक, आज जारी होगी नियुक्तियों की सूची!

इसी दौरान अचानक तेज आंधी- तूफान और बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सविता की शादी इसी महीने 30 तारीख को होने वाली थी, लेकिन खुशियों से पहले ही घर में मातम छा गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। सिरमौर प्रभारी एसडीओपी उदित मिश्रा ने घटना की जानकारी दी।

यह भी पढें-126 अस्पतालों की आयुष्मान मान्यता रद्द, MP में गहराया LPG संकट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट